26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Farming on Moon: चांद-मंगल पर खेती की तैयारी, एनआईटी रायपुर में मूंगफली के बीज पर हो रहा प्रयोग

Farming on Moon: चांद-मंगल पर खेती की तैयारी, एनआईटी रायपुर में मूंगफली के बीज पर हो रहा प्रयोग

Farming on Moon: रिसर्च टीम चांद-मंगल पर खेती की संभावनाएं तलाश रही है। स्वदेशी 2D क्लिनोस्टेट मशीन में मूंगफली के बीज पर प्रयोग कर पौधों की वृद्धि पर गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 26 Nov 2026, 2:35 PM IST

Farming on Moon

एनआईटी रायपुर में मूंगफली के बीज पर हो रहा प्रयोग (photo Patrika)

Farming on Moon:@ गुंजन परमार। भविष्य में अगर इंसान चांद या मंगल पर रहने लगे तो वहां खाने के लिए सब्जियां और दूसरे पौधे कैसे उगाए जाएंगे? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए एनआईटी की रिसर्च टीम ने मूंगफली के बीज पर प्रयोग शुरू किया है। टीम यह देख रही है कि जब पौधों को पृथ्वी के सामान्य ग्रेविटी से अलग माहौल मिलता है तो उनके बढ़ने पर क्या असर पड़ता है। इसके लिए एक बीज को खास मशीन में और दूसरे को सामान्य वातावरण में रखा गया है। शुरुआती दिनों में दोनों के रंग और तने की बढ़त में अंतर भी नजर आया है।

छठे दिन ही दिखने लगा अंतर

टीम रोज दोनों बीजों में होने वाले बदलावों को नोट कर रही है। छठे दिन सामान्य वातावरण में रखे बीज में पीलापन दिखाई दिया, जबकि मशीन में रखे बीज में ऐसा नहीं दिखा। इसके अलावा मशीन वाले बीज का तना भी तेजी से बढ़ता नजर आया। हालांकि, अभी इसकी लंबाई और बढ़ने की रफ्तार का सटीक माप किया जा रहा है। शोधकर्ता इसे शुरुआती नतीजा मान रहे हैं। आगे और प्रयोगों के बाद ही किसी पक्के निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

माइक्रोस्कोप में भी दिखा फर्क

शोध में सिर्फ बीज के बढ़ने को ही नहीं, बल्कि उसके ऊपर की परत को भी देखा जा रहा है। माइक्रोस्कोप से जांच करने पर सामान्य वातावरण वाले बीज की सतह एक जैसी दिखाई दी, जबकि मशीन में रखे बीज की सतह पर अलग-अलग तरह की बनावट नजर आई। बीच में गहरे रंग की एक लंबी पट्टी भी दिखाई दी। यह समझने की कोशिश कर रही है कि ऐसा मशीन में लगातार घूमने के कारण हुआ है या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है।

2D क्लिनोस्टेट , क्या है यह खास मशीन?

इस प्रयोग में स्वदेशी 2D क्लिनोस्टेट मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह मशीन बीज को लगातार घुमाती है, जिससे ग्रेविटी का असर अलग-अलग दिशाओं में महसूस होता है। इससे वैज्ञानिक धरती पर ही अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों में पौधों के विकास को समझ सकते हैं। हालांकि, यह अंतरिक्ष का असली वातावरण नहीं बनाती, बल्कि उसके प्रभावों का अध्ययन करने में मदद करती है।

आगे औषधीय पौधों कैंसर सेल और एल्गी पर भी काम

मूंगफली का प्रयोग सफलतापूर्वक आगे बढ़ने के बाद टीम दूसरे पौधों पर भी काम करना चाहती है। इसमें औषधीय पौधे और माइक्रोएल्गी शामिल हैं। माइक्रोएल्गी से ऑक्सीजन बनाने और उपयोगी बायोमास तैयार करने की संभावनाएं भी देखी जा सकती हैं। भविष्य की योजना में सूक्ष्मजीवों, कैंसर सेल और कोशिकाओं की उम्र बढ़ने से जुड़े अध्ययन भी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग प्रयोग होंगे।

इनकी टीम कर रही रिसर्च

यह प्रयोग एनआईटी रायपुर के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ गुप्ता के मार्गदर्शन में हो रहा है। टीम में बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग के छात्र नैमिष तिवारी, स्पेस बायोटेक्नोलॉजी रिसर्चर लुमेश साहू और पीएचडी शोधार्थी सुमित रॉय शामिल हैं।