26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / BREAKING: रायपुर जनदर्शन में दिव्यांगजनों से मिले CM साय, शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने को कहा

BREAKING: रायपुर जनदर्शन में दिव्यांगजनों से मिले CM साय, शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने को कहा

Chhattisgarh News: रायपुर जनदर्शन में CM विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Nov 2026, 1:08 PM IST

CG News

जनदर्शन में दिव्यांगजनों से प्राथमिकता से मिले CM साय(photo-patrika)

BREAKING: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुन रहे हैं। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात कर उनकी परेशानियों और जरूरतों को संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम होंगी।

Raipur Jan Darshan: जनदर्शन में दिव्यांगजनों से प्राथमिकता से मिले CM साय

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों और जरूरतों को समझ रहे हैं। इस दौरान दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात की जा रही है। मुख्यमंत्री उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे हैं।

जरूरतमंद दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राइसाइकिल

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इससे उन्हें दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

चिकित्सा सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे नागरिक

जनदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे कई नागरिक भी चिकित्सा सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। लोगों ने उपचार और अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता से जुड़ी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

जनता और शासन के बीच सीधा संवाद बना जनदर्शन

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन के सामने रखने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं, जो लोगों की शिकायतों और मांगों से संबंधित मामलों को सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में तेजी लाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है।