रायपुर

कांग्रेस में गरमाई सियासत जब वोरा ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिया ये बयान

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने एेसा बयान दे दिया, जिसे लेकर कांग्रेस की सियायत गरमा दी है।

2 min read
Oct 18, 2017
motilal vora

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने कहा, इसमें दोराय नहीं है कि कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही होंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का फैसला राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद आलाकमान तय करेगा। यहां के पीसीसी सदस्यों ने जब एकमत होकर अपना फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है, तो इस पर किसी को नहीं बोलना चाहिए। वोरा के इस बयान से कांग्रेस की सियायत गरमा दी है।

ये भी पढ़ें

वाड्रा विवाद पर कांग्रेस का सवाल- सीएम रहते मोदी की हवाई यात्राओं का कौन उठाता था खर्च

वोरा के स्वागत के लिए कांग्रेसियों ने जो दम और जोश दिखाया, उससे यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस में नए सिरे से अस्तित्व की लड़ाई शुरू हो गई है। इसमें वोरा खेमा के रूप में वे भी शामिल हो गए है, जो प्रदेश संगठन की कार्यप्रणाली से नाखुश है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वोरा दीपावली मनाने के लिए दुर्ग पहुंचे हैं। इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए वोरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, आज सभी के दामन पर दाग लगे हैं, जो लोग कहते थे कि न खाऊंगा और ना खाने दूंगा, आज वे बिना कमाए खाने की बात कहते हैं।

वोरा ने कहा, आज देशभर में असंतोष का माहौल है। दो करोड़ को रोजगार देने की बात कहते थे, लेकिन लाख लोगों को भी रोजगार नहीं मिल सका है। एयरपोर्ट पर वोरा का स्वागत करने वालों में विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल थे।

ये भी पढ़ें

मोतीलाल वोरा के स्वागत में दिखी गुटबाजी, समर्थकों ने एयरपोर्ट तो महंत और सुभाष ने घर पर किया स्वागत
Published on:
18 Oct 2017 11:17 pm
Also Read
View All