7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाड्रा विवाद पर कांग्रेस का सवाल- सीएम रहते मोदी की हवाई यात्राओं का कौन उठाता था खर्च

रॉबर्ट वाड्रा पर लगे नए आरोप पर कांग्रेस पूछा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 70 ऐसी यात्राएं की थी, इसका खर्च कौन उठाता था।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Oct 18, 2017

cong

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर लगे नए आरोपों पर कांग्रेस ने मोदी को निशाना बनाया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 70 ऐसी यात्राएं कीं जिनमें उनके लिए चार्टर विमान का इंतजाम निजी व्यक्तियों ने किया था। इसके लिए किस-किस से मदद ली गई, इसका खुलासा वे क्यों नहीं कर रहे।

हथियार डीलर संजय भंडारी ने खरीदा था रॉबर्ट वाड्रा के लिए हवाई टिकट ?, हमलावर हुई बीजेपी


कांग्रेस बोली- 2003 से 2007 में मोदी ने 70 हवाई यात्राएं की
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को कहा आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 2003 से 2007 के दौरान प्राइवेट चार्टर विमानों से 60 से 70 यात्राएं कीं। इनमें छह-सात विदेश यात्राएं भी शामिल हैं। इनका कुल खर्च 16.5 करोड़ के करीब आता है। इनका खर्च सरकार ने नहीं किया है यह तो साफ है। ऐसे में इसके लिए किस-किस की मदद ली गई यह सरकार आज तक बताने को तैयार नहीं है। जबकि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को पांच सौ रुपये से ज्यादा का गिफ्ट मिलने पर उसे तोशाखाने में जमा करना होता है। इन यात्राओं में स्विटजरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान और चीन शामिल हैं।

रॉबर्ट वाड्रा पर हमलावर हुई थी बीजेपी
एक दिन पहले ही रॉबर्ट वाड्रा के लिए हथियार डीलर संजय भंडारी के ट्रेवल एजेंट ने वाड्रा के लिए हवाई टिकट खरीदेन के आरोप लगे थे। रॉबर्ट वाड्रा के हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंध सामने आने पर भाजपा हमलावर हो गई। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी चुप क्यों हैं? कांग्रेस नेतृत्व भी इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। इससे सिद्ध होता है कि वे आरोप स्वीकार कर रहे हैं।


ईमेल से हुआ खुलासा
हालांकि वाड्रा, भंडारी के साथ किसी तरह के वित्तीय लेनदेन से इनकार करते रहे हैं। इससे पहले लंदन स्थित वाड्रा के फ्लैट के नवीनीकरण के बारे में खबर आई थी कि यह भंडारी ने कराया है। एक न्यूज चैनल ने कथित तौर पर एक ईमेल के जरिये दावा किया है कि भंडारी के ट्रेवल एजेंट ने वाड्रा के लिए हवाई टिकट खरीदे थे। बताया जाता है कि यह टिकट अगस्त 2012 में खरीदे गए। इस दौरान राबर्ट वाड्रा के लिए दो टिकट खरीदे गए।


7 और 17 अगस्त 2012 के टिकट
भंडारी का ट्रेवल एजेंट इंटरनेशनल ट्रेवल होम पहाडग़ंज इलाके में है। खबर के मुताबिक, भंडारी के ईमेल आईडी (deltabhandari@hotmail.com) पर इन टिकटों को मेल किया गया था। 13 अगस्त की यह टिकट 8 लाख रुपए की थी। यह मेल 7 अगस्त, 2012 को भेजा गया। दूसरा मेल एजेंट ने 17 अगस्त को शाम 4.58 बजे भेजा। इसमें विशाल बाजपेयी ने वाड्रा के लिए स्विस उड़ान एलएक्स 563 की टिकट बुक की थी। यह नीस से ज्यूरिख के लिए थी। यह टिकट बिजनेस क्लास की विंडो सीट की थीं।