
बरेली। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को बरेली पहुंचे और बरेली के लोगों को दीपावली का तोहफा दिया।सुरेश खन्ना ने 34 करोड़ रुपए की सड़क और नाली निर्माण आदि के कार्यों का शिलान्यास किया।
2022 तक हर व्यक्ति के पास अपना घर
इस अवसर पर सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्थानीय निकायों के माध्यम से शहरी क्षेत्र वासियों को अविलम्ब सुविधाएं दी जाएं जो गुणवत्ता परक हों। बरेली में हाउस टैक्स सबसे कम है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रदेश में पांच लाख आवास बनाये जाएंगे। ऐसे व्यक्ति जिनकी आय तीन लाख रूपए से कम है उन्हें 2.5 लाख रूपए देकर आवास बनवाया जायेगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति का अपना आवास हो, यह सपना पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी पात्र इसका लाभ उठायें।
बरेली बनेगी स्मार्ट सिटी
नगर विकास मंत्री ने कहा कि बरेली को स्मार्ट सिटी बनाया जाए इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। शहर की सड़कों को गड्डा मुक्त रखने के लिये विशेष गाड़ी होगी जो सड़क की कमी को पूरी तरह ठीक करेगी। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता आम व्यक्ति के स्वभाव में डालने पर जोर दिया। बरेली में सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंन्ट के लिये 400 बीघा जमीन की उपलब्धता हो गई है विदेशों की दो कम्पनी इस कार्य को लेना चाह रही हैं इस पर बातचीत होगी।
बाराबंकी में बनेगा दस करोड़ का लागत से सॉलिड वेस्ट प्लांट
सुरेश खन्ना ने बताया कि राजकोट के एक व्यापारी ने बाराबंकी में दस करोड़ रूपए की लागत से सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाया है जिसका 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। इससे तीन मेगा वाट बिजली भी बनेगी। इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। अमृत योजना में 256 लाख रूपए से तीन पार्कों का सुढ़णीकरण कराया जा रहा है। सुरेश खन्ना ने बताया कि जनपद की विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में करोड़ों रूपए वित्त आयोग एवं अन्य मदों से विकास कार्यों के लिये उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी निकायों को निर्देशित किया है कि उपलब्ध धनराशि के कार्यों की डीपीआर बनाकर कार्य प्रारम्भ की प्रक्रिया शुरू कर दें ताकि नगरीय निकायों के चुनाव के कारण विकास कार्य में कोई अवरोध नहीं हो।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर शहर विधायक डा अरूण कुमार, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक डा श्याम बिहारी, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व जन सामान्य उपस्थित रहे।
Published on:
18 Oct 2017 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
