7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब राम गोविंद चौधरी ने मुलायम सिंह यादव को बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने कम समय में प्रदेश की इतनी बुरी हालत हो गई है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Oct 18, 2017

Ramnath Govind

मथुरा। समाजवादी पार्टी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय जांच दल मथुरा पहुंचा। थाना हाईवे क्षेत्र की अमर कॉलोनी में डकैती के बाद हुई दंपति हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से वारदात की जानकारी ली। वहीं सात अक्टूबर को पुलिस से न्याय न मिलने पर मृतक दंपति की बेटी राखी द्वारा आत्महत्या किए जाने बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।


पत्रकारों के सवालों पर उखड़े

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मृतक दंपत्ति के बेटे राहुल से वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की। इस बीच नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने कहा इस मामले की जांच राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को सौपेंगे।उसके बाद राज्यपाल को भी मामले के बारे में अवगत कराया जाएगा। सशक्त रूप से विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा, इस मामले को किसी भी हालत में दबने नहीं दिया जाएगा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर राम गोविंद उखड़ गए। दरअसल यह घटना आठ मार्च की है जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। पत्रकारों ने यह पूछा कि आप की सरकार में भी हत्यारे नहीं पकड़े गए और न ही अब पकड़े गए हैं। इस पर राम गोविंद बिफर पड़े और मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।


जुबान फिसली

पत्रकारों से बात करते हुए राम गोविंद चौधरी की जुबान फिसल गई। वह भूल गए कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब मुलायम सिंह यादव नहीं बल्कि अखिलेश यादव हैं। बातों-बातों में राम गोविंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बता दिया, फिर शब्दों में सुधार करते हुए अखिलेश यादव को ही समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया।


मामले को दबने नहीं दिया जायेगा

राम गोविंद चौधरी ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव ने एक कमेटी का गठन किया है, इस कमेटी में पांच सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों से मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस बारे में रिपोर्ट सौंपेगा। जो भी इनकी मांग होगी उस मांग को अखिलेश यादव को बताई जाएगी। वहीं योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने कम समय में प्रदेश की इतनी बुरी हालत हो गई है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस मामले को दबने नहीं दिया जायेगा जब तक खुलासा नहीं हो जाता।