17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर जाली नोट चलाने की तैयारी में थे शातिर, पुलिस ने दबोचे

फिरोजाबाद पुलिस ने दो लाख की जाली करेंसी के साथ दो आरोपियों को लिया हिरासत में लिया है।
2 min read
Google source verification
Firozabad police

फिरोजाबाद। दीपावली के त्यौहार पर जाली करेंसी को चलाने की जुगत में लगे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से करीब दो लाख रूपए के दो हजार और पांच सौ के नाट बरामद हुए हैं। आरोपी सुहाग नगरी में जाली करेंसी की खेप देने के लिए आए हुए थे। यदि किसी तरह जाली करेंसी बाजार में आ जाती तो शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। साथ ही जाली करेंसी पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन सकती थी।


देर रात हुई थी कार्रवाई

वार्ता करतेे हुए सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर एक कार में सवार दो युवकों के पास काफी संख्या में जाली करेंसी है। वह किसी को जाली करेंसी देने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने सूचना पर आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी मौका पाकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम सोनवीर उर्फ सोनू उर्फ सुखवीर सिंह पुत्र रमेश चन्द्र निवासी जगजीवन नगर सैलई थाना दक्षिण फिरोजाबाद और उदयपाल पुत्र जोधपाल निवासी गांव जाटऊ नारखी हैं।

यह भी पढ़ें : धनतेरस पर भी मंदी की मार से बेजार रहा बाजार


ये मिली जाली करेंसी

पुलिस को आरोपियों के पास से दो हजार के 78 और पांच सौ के 34 जाली नोट बरामद हुए हैं। वहीं एक जायलो कार और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। फोन डिटेल के आधार पर पुलिस अन्य गिगरोह के लोगों की जानकारी करने में जुटी है। दोनों ही आरोपी यहां जाली नोट छापकर बाजार में चलाने का कारोबार करते हैं। कमीशन पर इनके द्वारा नोट दिए जाते हैं। इस दीपावली को लेकर इतनी मात्रा में जाली नोट बाजार में चलाने की तैयारी में थे।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग