MP Fund Report Card: छत्तीसगढ़ में सांसद निधि खर्च को लेकर तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है। ज्यादातर सांसदों ने अपनी निधि का उपयोग किया है, लेकिन प्रदर्शन के मामले में कमलेश जांगड़े सबसे आगे हैं...
MP Fund Report Card: छत्तीसगढ़ के सांसद अपनी निधि खर्च करने के मामले में अब पीछे नहीं रहे। एक-दो सांसदों को छोड़ दिया जाए, तो प्रदेश के सभी सांसदों ने अपनी निधि का उपयोग किया है। खास बात यह है कि अपनी निधि का सबसे ज्यादा उपयोग करने वालों में दो महिला सांसद है। इसमें भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े सबसे आगे हैं।
वहीं, कोरबा से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत दूसरे नम्बर पर हैं। हालांकि महंत ने अपनी निधि से सबसे ज्यादा 287 कामों की अनुशंसा की है, लेकिन अब तक 6.30 करोड रुपए की राशि का उपयोग हुआ है।
वहीं, जांगड़े ने 278 कामों की अनुशंसा की है और 8.44 करोड रुपए खर्च हुए हैं। जांगड़े की ओर से मंजूर 157 काम पूरे हो चुके हैँ। वहीं, महंत की अनुशंसा वाले 79 काम ही पूरे हुए हैं। अपनी निधि का सबसे कम उपयोग करने वालों के कांकेर सांसद भोजराज नाग है। उन्होंने 4.35 करोड़ के 63 काम की अनुशंसा की है। इसमें से 20 काम पूरे हुए हैं।
प्रदेश की 11 लोकसभा क्षेत्रों में बस्तर ही ऐसी लोकसभा है, जहां अब तक सबसे कम काम पूरे हो सके हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप 9.56 करोड़ की लगत सेे 170 कामों की अनुशंसा की है। इसमें से 168 कामों को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इनमें से 15 काम ही पूरे हुए हैं।
2. राधेश्याम राठिया, भाजपा, रायगढ़
3. विजय बघेल, भाजपा, दुर्ग
4. ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस, कोरबा
5. भोजराज नाग, भाजपा, कांकेर
6. कमलेश जांगड़े, भाजपा, जांजगीर-चांपा
7. रूपकुमारी चौधरी, भाजपा, महासमुंद
8. तोखन साहू, भाजपा, बिलासपुर
9. महेश कश्यप, भाजपा, बस्तर
10. संतोष पाण्डेय, भाजपा, राजनांदगांव
11. चिंतामणि महराज, भाजपा, सरगुजा