रायपुर

निकायों में 100 से ज्यादा तबादलों के बाद हलचल, आखिर आदेश रुकवाने में क्यों जुटे अधिकारी? जानें मामला

Municipal Officers Transfer: दिवाली से पहले नगरीय प्रशासन विभाग ने 100 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए। अब नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग के बजाय आदेश रुकवाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 2:58 PM IST
- Chhattisgarh Government Transfer
आदेश रुकवाने में क्यों जुटे अधिकारी (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@संतराम साहू। Chhattisgarh Urban Administration Transfer: दिवाली से पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों के थोक में तबादले किए हैं। विभाग की ओर से पिछले दिनों 100 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए जाने के बाद अब नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग को लेकर दबाव बढ़ने लगा है। वहीं, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के बड़े नगरीय निकायों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का मोह अब भी नहीं छूट रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारी-कर्मचारी अपनी नई पदस्थापना पर जाने के बजाए आदेश रुकवाने की जुगत में जुट गए हैं।

तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

विभाग ने तबादला आदेश जारी करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद पुराने निकायों में बने रहने की कोशिशें जारी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तबादला आदेश जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर इसे रुकवाने और संशोधित कराने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। कुछ अधिकारी-कर्मचारी अपनी पुरानी पदस्थापना पर ही बने रहने के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि, विभाग की ओर से तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश जारी किए जाने से ऐसे प्रयासों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

बड़े निकायों में पदस्थापना का आकर्षण

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के बड़े नगरीय निकायों में पदस्थापना को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों का आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में जब विभाग की ओर से दूसरे निकायों में तबादले किए जाते हैं, तो नई जगह जाने के बजाय पुराने स्थान पर ही बने रहने की कोशिशें शुरू हो जाती हैं।

100 से अधिक तबादलों से बढ़ी हलचल

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पिछले दिनों 100 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए थे। इस बड़े फेरबदल के जरिए निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना सुनिश्चित करने की कवायद की गई है। लेकिन आदेश जारी होने के बाद अब तबादला सूची में शामिल कर्मचारियों के बीच अपनी पदस्थापना बचाने की होड़ मची हुई है।

Updated on:
3 Nov 2026, 2:58 PM IST
Published on: