रायपुर

पुलिस विभाग में सैकड़ों की संख्या में हुए तबादले, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर

सैकड़ों की संख्या में आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को भेजा मैदानी इलाकों में।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2019, 7:41 PM IST
पुलिस विभाग में सैकड़ों की संख्या में हुए तबादले, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर
पुलिस विभाग में सैकड़ों की संख्या में हुए तबादले, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर

रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने बडे़ पैमाने पर प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले लिस्ट जारी किए हैं। जारी सूची में नक्सली प्रभावित इलाकों में तैनात 22 हेड कांस्टेबल और 118 कांस्टेबल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। पीएचक्यू से शनिवार को जारी किये गए आदेश में राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 30 उप निरीक्षकों का तबादला किया है।

शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय जारी किया इतने तबादले लिस्ट

22 हेड कांस्टेबल
118 कांस्टेबल
10 इंस्पेक्टर
30 सब इंस्पेक्टर

शनिवार को राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 30 उप निरीक्षकों और निरीक्षक के तबादले के बाद पीएचक्यू ने देर शाम 22 हेड कांस्टेबल और 118 कांस्टेबल जो नक्सली इलाके में पदस्थ थे उनका ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया है।

Updated on:
9 Nov 2019, 7:41 PM IST
Published on: