रायपुर

नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या कर शव फेंका सड़क किनारे, घटना के विरोध में आज दोरनापाल बंद

बस्तर सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली विकास नहीं होने देना चाहते।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 12:15 PM IST
naxals kill
नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या कर शव फेंका सड़क किनारे, घटना के विरोध में आज दोरनपाल बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ठेकेदार कपूरचंद राजपूत की हत्या कर दी गई है। बस्तर सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली विकास नहीं होने देना चाहते। पुलिस के अनुसार इस हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की संभावना व्यक्त की गई है। ठेकेदार दोरनापाल में रहते थे। इसलिए इस घटना के विरोध में आज दोरनापाल बंद है।

दरअसल, ये घटना सुकमा जिले के गोरगुंडा गांव की है। जहां सोमवार की देर रात को ठेकेदार कपूरचंद राजपूत की हत्या की गई। हत्या के बाद ठेकेदार के शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। सुकमा के नक्सली हमेशा से ही विकास कार्यों में रूकावट बनते रहे है। इसलिए पुलिस ने इस हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।

कपूरचंद राजपूत मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अकबरपुर के रहने वाले थे। दोरनापाल में वह पिछले कई सालों से रह रहे थे। इसलिए ठेकेदार की हत्या के विरोध में आज दोरनापाल बंद रहेगा।

इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। बस्तर सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली विकास नहीं होने देना चाहते। जिसके कारण इन इलाकों में नक्सलियों द्वारा सड़क तोड़ना, बसों में आग लगाना और मोबाइल टावर ब्लास्ट करने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। ताकि यहां विकास न हो सके। इसके अलावा कभी - कभी नक्सली पेड़ गिराकर रास्ते को बाधित भी करते है।

Updated on:
3 Jul 2018, 12:15 PM IST
Published on: