रायपुर

बिलासपुर के रेलवे ऑफिस का हाल : यहां ट्रेनें ही नहीं अधिकारी-कर्मचारी भी आते हैं लेट, डीआरएम की जांच में नदारद मिला स्टाफ

स्टाफ के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यालय में आने-जाने का समय निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान कई नदारद मिले। उन्हें समय पर कार्यालय आने व दोबारा गैरहाजिर पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। तत्कालीन एसीएम राजेश शाह के तबालने के बाद भी उनका चेंबर खुला होने के कारण उसे बंद कराया गया है। प्रवीण पांडेय, डीआरएम, बिलासपुर मंडल।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 1:26 PM IST
jun_1.jpg

बिलासपुर ट्रेनों के लेट पहुंचने समेत इससे जुड़े मुद्दों पर हर रोज सुबह साढ़े 9 बजे डीआरएम कार्यालय स्थित कंट्रोल रूप में डीआरएम अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा करते हैं। बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे डीआरएम प्रवीण पांडेय अपने कार्यालय से कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां समीक्षा बैठक लेने के बाद वे अचानक कार्यालय के सभी सेक्शनों में निरीक्षण करने निकल गए। पर्सनल, कमर्शियल, मैकेनिकल समेत कई सेक्शनों में कर्मचारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस पर पांडेय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोबारा ऐसा हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अब तक कैंसिल दो दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनें फिर दौड़ेगी पटरी पर, सफर हुआ आसान

स्टाफ के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यालय में आने-जाने का समय निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान कई नदारद मिले। उन्हें समय पर कार्यालय आने व दोबारा गैरहाजिर पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। तत्कालीन एसीएम राजेश शाह के तबादले के बाद भी उनका चेंबर खुला होने के कारण उसे बंद कराया गया है। प्रवीण पांडेय, डीआरएम, बिलासपुर मंडल।

एसईसीआर: यात्री ध्यान दें सिर्फ ट्रेन ही नहीं कर्मचारी भी लेट हैं
ट्रेनें तो लगातार लेट चल ही रही हैं, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यालय विलंब से पहुंचने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। इसका खुलासा बुधवार को डीआरएम प्रवीण पांडेय के डीआरएम कार्यालय में पहुंचने से हुआ। इस बीच दो अधिकारी नदारद मिले तो पांडेय ने उनके कक्षों में ताला जड़वा दिया। जबकि कई कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने अल्टीमेटम दिया है।

यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हदसा: कैप्सूल और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर हुई दो युवक की मौत

दो अधिकारियों के कक्ष में लगवाया ताला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीआरएम पांडेय को निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम विकास कुमार व एसीएम डी भारतीयन कार्यालय में नहीं मिले। इस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों के कक्षों में ताला लगवा दिया। हालांकि ताला लगाने की बात से डीआरएम ने इनकार किया है। उन्होंने सिर्फ तत्कालीन एसीएम राजेश शाह के तबादले के बाद भी चेंबर खुले होने के कारण वहां ताला लगवाने की बात कही है।

ट्रेन पहुंचने का समय पहुंची विलंब
शालीमार-पोरबंदर एक्स. 7.45एएम 11.30 एएम 3.45 घंटे
आजाद हिंद एक्सप्रेस 9 एएम 12 पीएम 3 घंटे
योगनगरी-पुरी उत्कल एक्स. 9 एएम 3 पीएम 6 घंटे
हावड़ा- अहमदाबाद एक्स. 11.40 एएम 3 पीएम 3.20 घंटे
निजामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति 12 पीएम 3.40 पीएम 3.40 घंटे
इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी 1.30 पीएम 7.15 पीएम 5.45 घंटे
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2 बजे पीएम 3.30 पीएम 1.30 घंटे
पुरी-योगनगरी उत्कल एक्स. 2.30 पीएम 7.30 पीएम 5 घंटे
दूरंतो एक्सप्रेस 3 पीएम 9.30 पीएम 6.30 घंटे
एलटीटी- शालीमार एक्स. 4.10 पीएम 5 पीएम 50 मिनट
साउथ बिहार एक्सप्रेस 5.30 पीएम 8 पीएम 2.30 घंटे
कोरबा- विशाखापट्नम लिंक 6 पीएम 7 पीएम 1 घंटे
गोंदिया- रायगढ़ जनशताब्दी 7.35 पीएम 12 एएम 4.30 घंट
गेवरा-इतवारी शिवनाथ एक्स. 6.30 पीएम 11 पीएम 4.30 घंटे

Published on: