19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / ब्लाक खत्म : अब तक कैंसिल दो दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनें फिर दौड़ेगी पटरी पर, सफर हुआ आसान

ब्लाक खत्म : अब तक कैंसिल दो दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनें फिर दौड़ेगी पटरी पर, सफर हुआ आसान

Railway Update: दिवाली और छठपूजा पर्व समाप्त होने के बाद 6 से 9 नवंबर तक नागपुर डिवीजन के राजनांदगांव-कलमना सेक्शन से डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। जैसे ही इस रेल लाइन का ब्लॉक हटा तो बिलासपुर के जयरामनगर सेक्शन में चौथी रेल लाइन के कनेक्टिविटी और इंटर लॉकिंग कार्य के लिए 9 से 16 नवंबर तक रेलवे का ब्लाक शुरू हो गया। इससे 24 से अधिक पैसेंजर और एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 17 Nov 2022, 1:10 PM IST

Doubling work being done at Malkhedi-Mahadevkhedi station, 60 trains affected

Doubling work being done at Malkhedi-Mahadevkhedi station, 60 trains affected

रेलवे के तीन तरफा ब्लॉक से 10 से 12 दिनों तक हजारों यात्री परेशान हुए हैं, लेकिन अब रद्द ट्रेनें पटरी पर लौट रही है। इसलिए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर और नागपुर के यात्रियों के लिए राहत की बात है। इसके अलावा दुर्ग से भोपाल रेलवे से होकर जाने और आने वाली दुर्ग-निजामुद्दीन, दुर्ग-उधमपुर तथा दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी बुधवार से रेलवे के ब्लॉक से मुक्त हो गई हैं। ये सभी ट्रेनें अब पहले की तरह आना-जाना करने लगेंगी। क्योंकि रेलवे प्रशासन ने अभी अगला ब्लॉक लेने का ऐलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हदसा: कैप्सूल और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर हुई दो युवक की मौत

दिवाली और छठपूजा पर्व समाप्त होने के बाद 6 से 9 नवंबर तक नागपुर डिवीजन के राजनांदगांव-कलमना सेक्शन से डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। जैसे ही इस रेल लाइन का ब्लॉक हटा तो बिलासपुर के जयरामनगर सेक्शन में चौथी रेल लाइन के कनेक्टिविटी और इंटर लॉकिंग कार्य के लिए 9 से 16 नवंबर तक रेलवे का ब्लाक शुरू हो गया। इससे 24 से अधिक पैसेंजर और एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: कोल्ड अलर्ट: ताबड़तोड़ ठंड की हुई शुरुआत, आने वाले समय में कड़ाके की सर्द

भोपाल लाइन पर कल खत्म होगा ब्लॉक
भोपाल रेलवे में भी इसी दौरान मेगा ब्लॉक होने से दुर्ग और बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होकर कटनी रेल लाइन के रास्ते चलने वाली 24 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इनमें दुर्ग स्टेशन से जाने और आने वाली नई दिल्ली, अमृतसर और जयपुर जैसे शहरों की ट्रेनें भी थी। रेलवे के अनुसार 9 नवंबर से 18 नवंबर तक भोपाल रेलवे के ब्लाक से ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। परंतु अब मुख्य हावड़ा-मुंबई रेल लाइन की सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य होते जा रहा है। वहीं भोपाल लाइन का ब्लॉक शुक्रवार तक खत्म हो सकता है।