18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / भीषण सड़क हदसा: कैप्सूल और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर हुई दो युवक की मौत

भीषण सड़क हदसा: कैप्सूल और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर हुई दो युवक की मौत

Road Accident: हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 17 Nov 2022, 12:58 PM IST

acc_1.jpg

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहाँ कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत हुई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सनसनी: तालाब के किनारे युवक की लाश मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है. बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं.

यह भी पढ़ें: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का है आरोप

पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया. पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है. कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है. मृतक दोनों युवक रिश्तेदार है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.