रायपुर

CG Job Fair: रायपुर में लगा जॉब फेयर, 163 युवाओं को मिली नौकरी

CG Job Fair: दो दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कलेक्टर परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित फेयर में दो दिनों में 163 युवाओं को रोजगार मिला।
less than 1 minute read
• •
May 16, 2025
CG Job Fair: रायपुर में लगा जॉब फेयर, 163 युवाओं को मिली नौकरी

CG Job Fair: रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से दो दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कलेक्टर परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित फेयर में दो दिनों में 163 युवाओं को रोजगार मिला।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 कंपनियों द्वारा 2,428 विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन कुल 187 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 74 आवेदकों और दूसरे दिन 190 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 89 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चयनित उमीदवारों को 8 हजार से 40 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

Updated on:
16 May 2025 09:49 am
Published on:
16 May 2025 09:48 am