शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि डिजाइन तथा पूरी योजना में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। अधूरे स्काईवॉक को पूरा करने की लागत का आंकलन पिछले एक साल से चल रहा था। आंकलन के आधार पर 31 करोड़ 41 लाख का आफसेट प्राइज था, लेकिन टेंडर में हिस्सा लेने वाली दोनों कंपनियों ने इससे ज्यादा रकम कोट की थी। आखिरकार न्यूनतम रेट भरने वाली रायपुर के फर्म को 37.75 करोड़ में टेंडर दिया गया है।