रायपुर

Ministry Staff Transfer: रायपुर मंत्रालय में अफसरों ने शुरू की ‘अपने खास’ की तैनाती, कई विभागों के अवर सचिव और निज सहायक बदले

IAS Officers Staff Reshuffle: 42 आईएएस अफसरों के विभागीय फेरबदल के बाद अब मंत्रालय में अधिकारियों ने अपने भरोसेमंद स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी है। कई विभागों में अवर सचिव, निज सहायक और सचिवालय कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
2 min read
May 17, 2026
Ministry Staff Transfer
महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर @संतराम साहू। Ministry Staff Transfer: राज्य शासन ने पिछले दिनों 42 आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया था। जिसके बाद सचिवों ने अपने-अपने विभागों में पदभार ग्रहण कर लिया है। अब वे पुराने स्टाफ को अपने पास लाने की जुगत में लग गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार हीला-हवाली न हो। कई अफसरों ने अपने खास की पैरवी कर सामान्य प्रशासन विभाग से तत्काल आदेश भी जारी करवा लिया।

जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन ने अब तक एक दर्जन से अधिक सेक्शनों और सचिवों के सहायकों और पीए का विभाग बदल चुका है। बताया जाता है कि सोमवार-मंगलवार को और भी लिस्ट जारी होने वाली है।

Ministry Staff Transfer: इन विभागों में मंत्रालयीन कर्मचारियों का तबादला

पिछले दिनों सामान्य प्रशासन ने अवर सचिव, उप सचिव, सहायक अनुभाग, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहित 12 से अधिक मंत्रालयीन कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल किए गए। जिसमें, परिवहन, गृह, सामान्य प्रशासन, जलवायु एवं परिवर्तन विभाग, जेल विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिवों के स्टाफ को इधर-उधर किए गए हैं।

सिर्फ विभाग बदला चेंबर नहीं

मंत्रालय में सचिवों के विभाग बदले गए हैं, लेकिन कई सचिवों के चेंबर वही पुराना है। कुछ पुराने स्टाफ भी उनके विभाग हैं। बता दें कि राज्य शासन ने दो साल से अधिक समय से एक ही विभाग संभाल रहे अफसरों के विभागों में पिछले दिनों फेरबदल किया था। एकाध अफसरों काे वर्तमान विभाग के साथ-साथ एक-दो और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रालय में नए समीकरण बनाने की कवायद तेज

मंत्रालय में चल रहे इस बदलाव को सिर्फ विभागीय फेरबदल नहीं, बल्कि प्रशासनिक समीकरणों को नए सिरे से साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में और तबादलों के साथ मंत्रालय की कार्यप्रणाली और अंदरूनी व्यवस्था में बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

मंत्रालय में बदलाव का दूसरा दौर शुरू

आईएएस अफसरों के विभाग बदलने के बाद अब मंत्रालयीन स्टाफ में फेरबदल का दौर तेज हो गया है। अधिकारियों की नई टीम तैयार होने से आने वाले दिनों में प्रशासनिक कामकाज की दिशा और गति दोनों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तबादलों से बदलेगा मंत्रालय का कामकाज

सचिवों और उनके स्टाफ में हो रहे बदलाव का असर मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर भी दिख सकता है। नई टीमों के साथ विभागों में फैसलों और फाइलों की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated on:
17 May 2026 01:26 pm
Published on:
17 May 2026 01:26 pm