रायपुर

CG Mausam Update: प्रदेश में मौसम ने फिर ली करवट, अगले 48 घंटे भारी… कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

CG Mausam Update: कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के बीच India Meteorological Department ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Mar 18, 2026
छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट (photo source- Patrika)

CG Mausam Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

CG Weather Update Today: प्रदेश में आंधी-बारिश का असर, आज भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

CG Mausam Update: ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पहले अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है, जिसके बाद फिर 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 18 और 19 मार्च को कई इलाकों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा), गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान Durg में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान Swami Vivekananda Airport में 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि ऊपरी स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इसी कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

CG Mausam Update: आज के पूर्वानुमान की बात करें तो प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के संकेत हैं। Raipur में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

India Meteorological Department ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

Published on:
18 Mar 2026 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर