रायपुर

पहले ही दिन 54 हजार से ज्यादा युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रति जबरदस्त माहौल

Chhattisgarh Congress: युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर जारी सदस्यता प्रक्रिया के तहत पहले दिन पार्टी के प्रति जबरदस्त माहौल दिखा। पहले दिन 54 हजार से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली…
less than 1 minute read
Aug 31, 2026
Congress
कांग्रेस। पत्रिका फाइल फोटो

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी प्रक्रिया के पहले ही दिन प्रदेशभर में 54,103 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की, जबकि इनमें से 8,302 सदस्यों ने निर्धारित सदस्यता शुल्क भी जमा कर दिया। शुरुआती दिन मिले इस रुझान को युवा कांग्रेस संगठन के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है। सदस्यता के साथ ही चुनाव में पदों के लिए दावेदारी और समर्थन जुटाने की गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

Chhattisgarh Congress: चुनावी प्रक्रिया 29 सितंबर तक

युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान सदस्यता के साथ मतदान की प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। संगठन की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। खासकर कॉलेजों, युवाओं के बीच सक्रिय कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के युवा संगठनों से जुड़े सदस्यों को अभियान में शामिल करने की कवायद है।

मिशन 2028 की तैयारियों के हिसाब से अहम

युवा कांग्रेस के चुनाव को कांग्रेस के मिशन-2028 की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में नई पीढ़ी को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने और बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत करने की रणनीति का यह महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।

20 लाख से ज्यादा सदस्यता का अनुमान

इस बार यूथ कांग्रेस चुनाव में रिकॉर्ड भागीदारी का दावा किया जा रहा है। पीआरओ राकेश सिंह नेगी के अनुसार, करीब 6 हजार नामांकन प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नामांकन को संगठन की संभावित 20 लाख से ज्यादा सदस्यता से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका दावा है कि इस बार चुनाव में पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैंं।

Updated on:
31 Aug 2026 10:18 am
Published on:
31 Aug 2026 10:18 am