11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में बढ़ी हलचल, कुछ देर में होगा चुनाव का ऐलान

Chhattisgarh Youth Congress: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम का आज रायपुर स्थित राजीव भवन में आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और आगे की रणनीति पर जानकारी दी जाएगी।
2 min read
Google source verification
Youth Congress Election

युवा कांग्रेस चुनाव (photo Patrika)

Chhattisgarh Youth Congress: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम का आज आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इस संबंध में रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और आगे की रणनीति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संभावित उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarh Youth Congress: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मांडरे, प्रदेश चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की पूरी रूपरेखा, चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और मतदान की संभावित तारीखों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

युवा कांग्रेस का यह चुनाव कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही, इस प्रक्रिया के जरिए नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में अवसर मिलेगा, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। इससे आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यकर्ताओं में बढ़ी हलचल

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हलचल देखी जा रही है। संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठनात्मक चुनाव को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा तेज हो गई है और कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थन और रणनीति को मजबूत करने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। राजीव भवन में सुरक्षा और व्यवस्था प्रेस वार्ता को देखते हुए राजीव भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।