रायपुर

दर्दनाक: पॉश इलाके में नौकरानी की बेहरमी से हत्या, शक के दायरे में गार्ड फरार

रायपुर के पॉश इलाके में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में महिला का शव लहुलूहान हालत में मिला है।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2018, 5:35 PM IST
death

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में महिला का शव लहुलूहान हालत में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, वारदात के बाद से घर का गार्ड गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित खनूजा हॉउस में काम करने वाली नौकरानी सजनी निषाद की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। दोपहर को तकरीबन डेढ़ बजे मृतक महिला का पति दशरथ उसे लगातार आवाज लगा रहा था लेकिन पत्नी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। तब वह घर में उसे ढूंढने लगा। जब वह घर के पीछे गया तब उसने महिला को खून में लथपथ देखा। महिला के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर इकक्ठा हो गए।

लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घर का गॉर्ड गायब है। लाश को देखकर कहा जा रहा है कि कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या की गई है। आसपास के लोगों ने बताया है कि महिला की हत्या सी के साथ काम करने वाले गार्ड साधेलाल ने की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। वहीं, फरार गार्ड की पतासाजी शुरू कर दी है।

Published on: