रायपुर

सेना के जवानों के लिए अच्छी खबर, परमवीर चक्र पदक विजेता को मिलेंगे 20 लाख

भारतीय सेना के पदक विजेता जवानों को सम्मान राशि में राज्य सरकार ने इजाफा किया है। अब उन्हें परमवीरचक्र से सम्मानित किए जाने पर 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।

2 min read
Jun 30, 2018
सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करने वाले सेना के जवानों को मिलेंगे 20 लाख

रायपुर. भारतीय सेना के पदक विजेता जवानों को सम्मान राशि में राज्य सरकार ने इजाफा किया है। अब उन्हें परमवीरचक्र से सम्मानित किए जाने पर 20 लाख रुपए और केवल शौर्य का प्रर्दशन करने पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

देश की सीमा पर दुशमनों से डटकर मुकाबला करने और पदक हासिल करने वाले जवानों को यह राशि दी जाएगी। पहले यह राशि देश के अन्य राज्यों में दिए जाने वाले की अपेक्षा काफी कम थी। इसे देखते हुए राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार किया था। राज्य सरकार ने दिए जाने वाले सम्मान राशि को देखते हुए कमेटी का गठन किया था। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद जवानों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें

सेना को दिया जाएगा गंगा सफाई का जिम्मा, सरकार तैयार कर रही है टास्क फोर्स

बढ़ोत्तरी के बाद भी राशि कम
राज्य सरकार ने पदक विजेता जवानों को दी जाने वाली सम्मान राशि बढ़ाई है। यह राशि मध्यप्रदेश में जवानों को दिए जाने वाली राशि की समकक्ष है। लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और केरल की अपेक्षा यह राशि काफी कम है। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के एयर कमोडोर एएन कुलकर्णी ने कहा कि सैनिक की शहादत और उनकी सेवा का कोई मोल नहीं होता। फिर भी उन्हे सम्मान बढ़ाया जाना एक अच्छी पहल है। इससे सैनिकों के साथ ही परिवार वालों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात इतने जवान
राज्य में करीब 50 हजार जवान विभिन्न फोर्स में देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात है। इसमें से करीब 9 विभिन्न सेवा मैडल से सम्मानित किए गए है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस और सेना के सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों की समस्याओँ का निकारण करने के लिए प्रदेश में सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।

पदक राशि पहले अब
परमवीर चक्र 172500 20 लाख
महावीर चक्र 115000 12 लाख
वीरचक्र 57000 8 लाख
अशोक चक्र 145000 20 लाख
किर्ती चक्र 87000 12 लाख
शौर्य चक्र 45000 8 लाख
सर्वोत्तम युध्द सेवा मेडल 127000 145000
उत्तम युध्द सेवा मेडल 75000 140000
युध्द सेवा मेडल 34000 8000
सेना मेडल 23000 50000

ये भी पढ़ें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में सेना के दो जवानों को बंधक बनाकर लूटा
Updated on:
01 Jul 2018 12:22 pm
Published on:
30 Jun 2018 07:31 pm
Also Read
View All