रायपुर

रायपुर में पत्रिका कॉरपोरेट क्रिकेट महाकुंभ शुरू, 16-21 मई तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच

Patrika Corporate Cricket Cup Raipur: पत्रिका कॉरपोरेट क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत आज से सीएसए ग्राउंड, वीआईपी रोड पर हो रही है, जो 16 से 21 मई तक चलेगा।
less than 1 minute read
May 16, 2026
Patrika Corporate Cricket Cup Raipur
पत्रिका कॉरपोरेट क्रिकेट का रोमांच आज से (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Patrika Corporate Cricket Cup Raipur: राजधानी रायपुर में कॉरपोरेट जगत और खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर क्रिकेट महाकुंभ सजने जा रहा है। पत्रिका कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 21 मई तक चौकीकर स्पोर्ट्स एकेडमी (सीएसए) ग्राउंड वीआईपी रोड में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर की कई प्रतिष्ठित कॉरपोरेट टीमें हिस्सा लेंगी, जहां मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

टूर्नामेंट का उद्देश्य कॉरपोरेट जगत के बीच खेल भावना, टीमवर्क और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है। शाम से देर रात तक होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाडि़यों के साथ दर्शकों में भी उत्साह का माहौल है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

ये है खासियत

  • प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा
  • प्रतिदिन तीन मैच होंगे
  • मैच टेनिस बॉल से खेला जाएगा

इनका है सहयोग

टूर्नामेंट को आइकॉन सोलर द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। वहीं एसोसिएट स्पांसर संभव स्टील एंड पाइप्स हैं। स्कॉय टीएमटी और श्रीबालाजी बिल्डर्स पावर्ड बाय पार्टनर हैं। आयोजन को रायपुर होम्स, विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स और रहेजा ग्रुप का सहयोग प्राप्त है।

आज के मैच

आज खेले जाने वाले मुकाबलों में पहला मैच संभव स्टील्स और इन्फिनिटी ग्रुप के बीच शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला सारडा ग्रुप और इट्सा हॉस्पिटल के बीच रात 8.30 बजे से 10 बजे तक होगा। वहीं, तीसरे मैच में क्रेडाई और सक्सेसलाइन एजुकेशन की टीमें रात 10 बजे से 11.30 बजे तक आमने-सामने होंगी।

Updated on:
16 May 2026 08:13 pm
Published on:
16 May 2026 08:13 pm