
Chhattisgarh: करीबन डेढ़ माह से चली आ रही पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने 22 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले आश्वासन के बाद स्थगित कर दी है। सीएम साय ने रायपुर में कहा कि आज सुबह पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास आया था, और हमने उनके साथ बातचीत की। वे अपनी हड़ताल खत्म करने के लिए सहमत हो गए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने अपने वेतन और प्रमोशन से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की मांग की थी। एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी और वे उसके सामने अपने सुझाव भी रखेंगे। यह समिति सरकार को एक उचित रिपोर्ट सौंपेगी।
साय ने कहा कि सरकार हड़ताल के दौरान कुछ पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने हमारी अपील मान ली है और अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले रहे हैं। हम उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं।