रायपुर

OLX पर इस फर्जी सेना के जवान से बच के रहना, छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश में लगा चुका है चुना

Olx Army Fraud Case: दिल्ली लखनऊ जबलपुर जयपुर समेत पुरे देश में एक ही तरीके से इस ठग ने लोगों से पैसे ठग लिए हैं। लगभग सभी घटनाओं के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन इसके बाद भी पुलिस अब तक इस आरोपी को पकड़ने में नाकाम है।  
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2019, 8:13 PM IST
OLX पर इस फर्जी सेना के जवान से बच के रहना, छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश में लगा चूका है चुना
OLX पर इस फर्जी सेना के जवान से बच के रहना, छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश में लगा चूका है चुना

रायपुर. Olx Army Fraud Case: आज कोई भी सेकेण्ड हैंड सामान खरीदने के लिए हम olx जैसी वेबसाइट्स का सहारा लेते हैं। जो समान हमारी जरूरत के मुताबिक़ ठीक लगता है उसे हम तय कीमत पर खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करने से पहले हमें थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वर्ना हम ठगी के शिकार हो सकते हैं।

ऐसा ही एक मामला भिलाई में सामने आया है जहाँ खुद को आर्मी आफिसर बताकर एक शख्स ने कैंप-2 निवासी मेहजबी से 75 हजार रुपए लूट लिए। उसने महिला को भरोसा दिलाया की वह पैसे मिलने के बाद स्कूटी खुद उसके घर छोड़ने आएगा। आरोपी ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था।

जिसके कारण महिला ने उसकी बातों पर यक़ीन कर लिया और उसे तीन बार में ऑनलाइन 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे देने के बाद भी जब उन्हें स्कूटी नहीं मिली तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित ने छावनी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

इससे पहले भी कई जिलों में कर चूका है ठगी

रायपुर जिले के ग्राम नेवरा में रहने वाले चंद्रेश वर्मा पिता ऋषि वर्मा सिरगिट्टी बन्नाक चौक में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 5 जुलाई को उन्होंने ओएलएक्स पर पुरानी बाइक 20 हजार रुपए में बिक्री होने का विज्ञापन देखा ।

बाइक बेचने वाले के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर युवक ने अपना नाम विकास पटेल बताते हुए खुद को इंडियन आर्मी माना रायपुर में पदस्थ होने और जम्मू काश्मीर स्थानांतरण होने के कारण बाइक बेचने की जानकारी दी।बाद में उसने भी धोखे से पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

जगदलपुर के धरमपुरा स्थित जवाहर नवोदय के शिक्षक रवि पाटीदार को भी इस ठग ने एक्टीवा बेचने के नाम पर 1 लाख 7 हजार रुपए ठग लिए थे । बिलासपुर के एक व्यक्ति को भी इसने इसी तरह ठग लिया था।यही नहीं दिल्ली लखनऊ जबलपुर जयपुर समेत पुरे देश में एक ही तरीके से इस ठग ने लोगों से पैसे ठग लिए हैं।

लगभग सभी घटनाओं के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन इसके बाद भी पुलिस अब तक इस आरोपी को पकड़ने में नाकाम है।

Updated on:
2 Oct 2019, 8:13 PM IST
Published on: