30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सली का पोस्टमार्टम करने से डाक्टर ने किया इनकार, कर दी इस्तीफा देने की पेशकश

मुठभेड़ में मारी गयी महिला नक्सली का 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसका शव जिला अस्पताल में पड़ा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 1 Oct 2019, 4:48 PM IST

नक्सली का पोस्टमार्टम करने से डाक्टर ने किया इनकार, कर दी इस्तीफा देने की पेशकश

नक्सली का पोस्टमार्टम करने से डाक्टर ने किया इनकार, कर दी इस्तीफा देने की पेशकश

कवर्धा. बीते रविवार को सुरतिया के जंगल में पुलिस और नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। 48 घंटे बाद से ज्यादा समय बीतने के बाद भी महिला नक्सली का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। जिसके बाद सीएमएचओ ने डॉक्टर को फटकार लगाई है। वहीं डॉक्टर इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के दंतेश्वरी मंदिर में प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने जलाया है अखंड ज्योति, ये है वजह

29 सितम्बर को पुलिस को सुचना मिली की तलेगांव थाना क्षेत्र सुरतिया के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। सुचना के आधार पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। जहाँ उन्हें देखते ही नक्सलियों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से निर्दयी बाप ने 3 मासूमों को चाकू से गोद डाला

लगभग आधे घंटे चले इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गयी जबकि उसे साथी मौके से भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने मौके से महिला नक्सली के शव के साथ ही 312 बोर के रायफल और 25 जिंदा कारतूस और नक्सल सामग्री बरामद की। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी महिला का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है।

सेब खरीदने के चक्कर में लूट गया रायपुर का कारोबारी, गंवा दिया 5 करोड़

डाक्टर दे रहे इस्तीफे की धमकी

अस्पताल में फिगर स्किन प्रिजर्व के जरूरी केमिकल नहीं थे। हालांकि अब पीजी कॉलेज के लैबोरेटरी में केमिकल तैयार किया जा चुका है, लेकिन सिविल सर्जन ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया है। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉक्टर को फटकार लगाई तो, सिविल सर्जन इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं।

राजधानी में हुआ रिश्तों का खून, बेटी के बलात्कारी को बचाने के लिए पति ने कर दी पत्नी की हत्या