Chhattisgarh Industrial Minister: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
Raipur news नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के (CG Nagar Nigam) अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। (Chhattisgarh Nagar Nigam) इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपए की राशि शामिल है। (Chhattisgarh Industrial Minister) उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है।
चारामा नगर पंचायत के लिए 17 लाख 94 हजार रुपए, पुसौर नगर पंचायत के लिए 36 लाख 86 हजार, नया बाराद्वार नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 23 लाख 97 हजार, अहिवारा नगर पालिका के लिए दो करोड़ 29 लाख 25 हजार, चंद्रपुर नगर पंचायत के लिए 48 लाख 25 हजार, बलौदा नगर पंचायत के लिए 35 लाख, सारंगढ़ नगर पालिका के लिए 62 लाख 50 हजार, बागबहरा नगर पालिका के लिए 40 लाख 9 हजार, भिलाई नगर निगम के लिए 17 करोड़ 24 लाख 42 हजार, अंबिकापुर नगर निगम के लिए चार करोड़ 47 लाख 49 हजार, भखारा नगर पंचायत के लिए 50 लाख 53 हजार, बालोद नगर पालिका के लिए 91 लाख 29 हजार, फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए 41 लाख 62 हजार, भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए तीन करोड़ 50 लाख 49 हजार, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 25 लाख 91 हजार, खरोरा नगर पंचायत के लिए 46 लाख 36 हजार, राजनांदगांव नगर निगम के लिए तीन करोड़ 57 लाख 66 हजार, पत्थलगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख 25 हजार रुपए, बगीचा नगर पंचायत के लिए 55 लाख 56 हजार और गंडई नगर पंचायत के लिए 29 लाख 16 हजार मंजूर किए गए हैं।
विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत बस्तर नगर पंचायत के लिए 50 लाख 80 हजार रुपए, पेंड्रा नगर पंचायत के लिए 22 लाख 14 हजार, पुसौर नगर पंचायत के लिए पांच लाख 27 हजार रुपए, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए 11 लाख 80 हजार व गंडई नगर पंचायत के लिए 27 लाख 52 हजार स्वीकृत किए हैं।