रायपुर

पुलिस ने 200 से ज्यादा वारंटियों को दबोचा, ओडिशा-एमपी से भी पकड़े…. आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी चेतावनी

Raipur News: लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों से लेकर मध्यप्रदेश, ओडिशा से भी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

less than 1 minute read
Nov 23, 2025
पुलिस ने 200 से ज्यादा वारंटियों को दबोचा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों से लेकर मध्यप्रदेश, ओडिशा से भी वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने 200 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी आदि मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों के फरार वारंटियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। 24 घंटे चले अभियान के दौरान कुल 275 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 7 साल से फरार चल रहे आरोपी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के इस जिले में झपटमारों की एंट्री! दो बुजुर्ग महिलाओं से लूटी सोने की चेन, इलाके में मची खलबली

उरला पुलिस ने 27 वारंटों पर एक्शन लिया

वारंटियों के खिलाफ अभियान के दौरान उरला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 27 वारंटों पर एक्शन लिया। इनमें 14 आरोपी पहले से जेल में बंद मिले। उनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में वारंट जारी किया गया था। बाकी अन्य मामलों के आरोपियों को पकड़ा गया। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और लंबित गंभीर मामलों को तेजी से निपटाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Murder Case: तंबाकू नहीं देने पर दोस्त को बेरहमी से मार डाला, पहले सीने पर लात मारी, फिर… जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated on:
23 Nov 2025 11:54 am
Published on:
23 Nov 2025 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर