रायपुर

रेलवे स्टेशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ ले जा रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद हुआ इतना गांजा

छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज 2 युवकों को अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया।

2 min read
Jul 20, 2018
रेलवे स्टेशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ ले जा रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद हुआ इतना गांजा

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज 2 युवकों को अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन्हे नियमित कार्रवाही के दौरान शक होने पर गिरफ्तार किया।ये दोनों ही आरोपी बलौदाबाजार के रहने वाले है।इनके पास से 15 से 20 किलो तक का गांजा बरामद किया गया।इन दोनों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाही की जा रही है।

गंज थाना पुलिस नियमित चेकिंग के लिए रायपुर के रेलवे स्टेशन पहुंची थी। तभी वहां 2 युवकों पर पुलिस की टीम को शक हुआ जिनके पास 2 बड़े - बड़े बैग थे। युवकों का नाम शिवशंकर साहू और डगेश्वर साहू है।जो बलौदाबाजार से है।जिसके बाद पुलिस अफसरों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस को अचानक देखकर दोनों घबरा गए।जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया। पुलिस ने उनके बैग की तलाशी लेनी शुरू की तो उनमें से पैकटों में गांजा निकला। जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले गई। जहां उनसे पूछताछ जारी है।

इन दोनों आरोपियों के पास से 2 बड़े बड़े बैग थे , जिनमे 11 पैकटों में 17 किलो गांजा बरामद किया गया।इन दोनों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाही की जा रही है।

पिछले दिनों रायपुर में एक ट्रक में नारियल के साथ गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया था। उस कार्रवाही में 9 करोड़ रूपए का गांजा बरामद हुआ था। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के मामले में यह छत्तीसगढ़ में की गई सबसे बड़ी कार्रवाही थी। राजधानी में इन दिनों अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ती जा रही है। पुलिस इसे रोकने में कमताब नहीं हो पा रही है।

Published on:
20 Jul 2018 03:35 pm