8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारियल लोडेड ट्रक को रोकते ही पुलिस वाले रह गए हक्के-बक्के, तलाशी में मिला कुछ एेसा नहीं हुआ यकीन

छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थ मामलों के में यह पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाही है।
2 min read
Google source verification
smuggling

MP से आ रही बोलेरो को रोका तो एक युवक कूदकर हुआ फरार, भीतर झांका तो पुलिस के उड़ गए होश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया। रायपुर में पकडे गए एक ट्रक में नारियल के नीचे भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इसका वजन 6545 किलो ग्राम है। जिसकी कीमत लगभग करोड़ों में आंकी गई है। ये छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थ मामलों के में यह पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाही है। इससे पहले पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद नहीं किया था।

READ MORE : MP से आ रही बोलेरो को रोका तो एक युवक कूदकर हुआ फरार, भीतर झांका तो पुलिस के उड़ गए होश

सेंट्रल एक्साइज विभाग रायपुर और नागपुर जोन ने आज कई युवाओं को नशे में डूबने से बचाया है। रायपुर में मुखबिर से एक सूचना मिली। जिसके आधार पर शहर के सभी चौक चौराहों में नाकाबंदी की गई। एक एक करके सभी ट्रकों को रोका जाने लगा।

दोपहर को एक ट्रक रोका गया। जब एक्ससाइज विभाग में इस ट्रक की तलाशी लेनी शुरू की। विभाग के लोगों को पहले तो इस ट्रक में सिर्फ नारियल ही नजर आए। लेकिन जब इस ट्रक की पूरी तलाशी हुई तो सबके होश उड़ गए।

READ MORE : नेशनल हाइवे पर पुलिस ने रोका 2 लग्जरी गाड़ियों को, हुई चेकिंग तो डिक्की से निकला ये ...

विभाग के लोगों ने इन नारियलों को हटाना शुरू किया। इन नारियलों के नीचे कुछ बैग रखे हुए थे। जब इन बैगों को खोला गया तो उनमे गांजा बरामद हुआ। इस गांजे का वजह 6 हजार 545 किलोग्राम है। इसकी कीमत 9 करोड़ 81 लाख रूपए आंकी गई है। ये ट्रक मलखान गिरी से पंजाब की तरफ जा रहा था।

बरामद किया गया गांजा और ट्रक अभी टिकरापारा स्थित जी एस टी भवन में रखे गए है। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। इस कार्रवाही की खबर पुलिस को भी नहीं दी गई थी।