रायपुर

NHM कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर सियासत गरमाई, कांग्रेस बोली- भाजपा कर रही धोखा…

CG Politics: रायपुर में सरकार द्वारा आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लौटने पर बर्खास्त करने के आदेश का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2025, 9:30 AM IST
NHM कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर सियासत गरमाई, कांग्रेस बोली- भाजपा कर रही धोखा...(photo-patrika)
NHM कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर सियासत गरमाई, कांग्रेस बोली- भाजपा कर रही धोखा...(photo-patrika)

CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सरकार द्वारा आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लौटने पर बर्खास्त करने के आदेश का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, भाजपा एनएचएम कर्मचारियों से धोखा कर रही है। उनकी मांग जायज है, यह एनएचएम कर्मचारियों का हक है, सरकार तत्काल उसे पूरा करें और आंदोलन को समाप्त कराए।

CG Politics: एनएचएम कर्मचारियों से धोखा कर रही भाजपा

केन्द्र की सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य राज्य सूची का विषय है, राज्य सरकार चाहे तो एनएचएम कर्मचारियों की मांग पर निर्णय ले सकती है, फिर स्वास्थ्य मंत्री का केन्द्र को पत्र लिखने का बहाना करना एनएचएम कर्मचारियों के साथ धोखा है। शुक्ला ने कहा, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गांरटी के नाम पर एनएचएम कर्मचारियों से वादा किया था कि सरकार बनने के तत्काल बाद पूरा किया जाएगा।

आज सरकार बने 21 महीना से अधिक समय हो गया है और मोदी की गारंटी अधूरी है अब एनएचएम के कर्मचारी जब भाजपा को उनकी वादा याद दिला रहे हैं अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने एवं वेतन काटने की तानाशाही फरमान जारी करें।

Updated on:
18 Sep 2025, 9:30 AM IST
Published on: