रायपुर

मेकाहारा में बॉडी आने के 1 दिन बाद शुरू किया पोस्टमार्टम, फिर बीच में छोड़ा और बोले -रात में नहीं करते…

शनिवार देर शाम एक मृतक का पोस्टमॉर्टम शुरू किया गया और आधे में ही प्रक्रिया रोक दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 1:18 PM IST
waiting in hospital
मेकाहारा में बॉडी आने के 1 दिन बाद शुरू किया पोस्टमार्टम, फिर बीच में छोड़ा और बोले -रात में नहीं करते...

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर में मरीजों के इलाज के बाद अब शवों के पोस्टमॉर्टम में भी लापरवाही की जा रही है। ताजा मामले में शनिवार देर शाम एक मृतक का पोस्टमॉर्टम शुरू किया गया और आधे में ही प्रक्रिया रोक दी गई। शव को वार्ड ब्वॉय ने मच्र्युरी में रख दिया है।पोस्टमॉर्टम रूकने की सूचना मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

प्रबंधन का कहना है कि मेडिकोलीगल के नियमानुसार रात में पीएम नहीं किया जाता है। एेसे में हो सकता है, कि प्रक्रिया के दौरान अंधेरा होने पर एेसा किया गया हो। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात को ही बॉडी को पीएम के लिए लाया गया था, जबकि शनिवार शाम 5:30 बजे के करीब पीएम शुरू किया गया। एेसे में अंधेरा होने लगा और पीएम रोक दिया गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए प्रबंधन से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को गुढि़यारी पड़ाव के पास स्थित एक कुएं में ईश्वर वर्मा नामक एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए शुक्रवार को ही पीएम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक युवक पिछले 3-4 दिनों से गायब था।

आंबेडकर अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. उल्लास गोनाडे ने बताया कि मुझे पूरे मामले की जानकारी नहीं है, इससे संबंधित दस्तावेजों के निरीक्षण सहित पीएम करने वाले डॉक्टर से बात करके ही कुछ कहना उचित होगा।

Published on: