पुलिस कर रही विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि भू्रण में हाथ पैर व सिर का निर्माण हो रहा था। गुप्तांग नहीं बन पाया है। पीठ का हिस्सा भी एक मांस के लोथड़े के सामान था। इसलिए भू्रण को देख या परीक्षण में यह कह पाना संभव नहीं है कि गर्भ में पल रहे नवजात मेल था या फिमेल। क्यूरी रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अब विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।