11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों को कुचल कर फरार हो गया बाइक सवार, हुई दर्दनाक मौत

अज्ञात बाइक चालक ने दो युवकों के ऊपर बाइक चढ़ा जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 8 Jul 2018, 11:12 AM IST

accident news

दो युवकों को कुचल कर फरार हो गया बाइक सवार, हुई दर्दनाक मौत

महासमुंद . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोमा एवं बसना के बिटांगीपाली के पास बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने ट्रक व अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात ग्राम कोमा के खेमराज दीवान पिता पदुम दीवान (19), इंद्रजीत दीवान (22) व अन्य साथी खाना खाकर घूमने निकले थे। गांव के ही पुलिया के सामने सडक़ पर बातचीत करते हुए खेमराज व इंद्रजीत सोए थे।

इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने दोनों के ऊपर बाइक चढ़ा दी। इससे खेमराज दीवान की मौके पर मौत हो गई और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना बसना के पास हुई। इस घटना में बिटांगीपाली के राजकुमार पटेल पिता मधु पटेल (35) की मौत हो गई। टेमरी के वीरेन्द्र पटेल (22) गंभीर हो गया। इस घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया है। पुलिस बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार छोटा हाथी सीजी 06 जेके 4223 सब्जी लेकर बिटांगीपाली की ओर जा रहा था। मृतक राजकुमार पटेल व वीरेन्द्र वाहन के पीछे बैठे थे। रात साढ़े दस बजे एनएच-53 कॉलेज रोड बसना के समीप छोटा हाथी के चालक ने अचानक बे्रक मार दिया। इससे लोहा लेकर सरायपाली की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 डीबी 9455 से छोटा हाथी टकरा गया। छोटा हाथी के पीछे बैठे राजकुमार व वीरेन्द्र पटेल को गंभीर चोट आई। दोनों को रायपुर रेफर किया गया। राजकुमार ने तुमगांव के पास दम तोड़ दिया।