रायपुर

PRSU के रिजल्ट आ सकते है मई के अंतिम सप्ताह में, कला और विज्ञान के नतीजे जून तक

परीक्षा होते ही उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई थी। जो कि अब अपने अंतिम चरणों पर हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 12:24 PM IST
prsu

रायपुर . पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के परिणामों की शुरूआत बीएससी होम साइंस अंतिम वर्ष से हो चुकी है, जबकि अन्य कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब भी जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा होते ही उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई थी। जो कि अब अपने अंतिम चरणों पर हैं। इसके अनुसार अधिकारी कला व विज्ञान संकाय के परिणामों के जून के अंत तक आने के कयास लगा रहे हैं। जिनकी परीक्षाएं 17 मई तक निर्धारित हैं।

वहीं वाणिज्य संकाय के विभिन्न कोर्सेस व बीसीए के परिणाम मई में आने की संभावना जताई जा रही है। इस सत्र मुख्य परीक्षाओं में विवि द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 1 लाख 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जो कि पिछले वर्ष के आंकड़ों से 15 हजार कम है। गोपनीय विभाग भी परिणामों के जल्द घोषित किए करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

परिणामों के विषय में कोई भी जिम्मेदार गोपनीयता के हवाले से खुलकर बोलने से बच रहा है। वहीं जानकारों के अनुसार अंतिम वर्ष के छात्रों को आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की रूकावट से बचने के लिए परिणाम पहले आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य वर्ष के परीक्षार्थियों के परिणामों में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है।

पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परीक्षाफल के परिणामों को घोषित करने में अक्सर देरी करता रहा है। जिससे फाइनल इयर स्टूडेंट्स को आगे एडमिशन लेने के लिए सस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए इस बार रविवि जल्दी नतीजे घोषित करने की कोशिश में है।

Published on: