रायपुर . प्रदेश के सबसे पुराने व ए ग्रेड के विश्वविद्यालय से पिछले 53 वर्षों में भी एक भी शोधपत्र पेटेंट नहीं हो पाया है। दो दर्जन से अधिक विभागों का संचालन करने वाले पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में रिसर्च पर करोड़ों रुपये फूंके जा रहे हैं, जबकि इनका आउटपुट कुछ खास नहीं दिखाई देता है। विवि में सभी व्याख्याता, रिसर्च स्कॉलर, पीएचडी के छात्रों की योग्यता शोध के आधार पर ही आंकी जाती है। यूजीसी की ओर से लगभग दो वर्ष पूर्व मिले सख्त निर्देश में आइपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) के लिए पॉलिसी बनाने व इस विषय की सभी विभागों में पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे, जिस पर रविवि में अब तक फार्मेसी विभाग को छोडक़र अन्य किसी विभाग ने इसका पालन ही नहीं किया।
[typography_font:18pt]ये होता है पेटेंट
[typography_font:14pt;" >पेटेंट प्रक्रिया के माध्यम से किए गए शोध पर अपना एकाधिकार किया जाता है। साथ ही इसके बाद बिना पूर्वानुमति अविष्कारक के उत्पाद या अविष्कार का कोई भी दुरूपयोग नहीं कर सकता। इसके लिए यदि शोधकर्ता चाहे तो वो लाइसेंस या रॉयल्टी का जारी करने का भी हकदार होता है।