विकास सोनी@रायपुर. पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय यूजीसी के निर्देश के पांच वर्ष बाद भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सभी ट्रेडों को शुरू नहीं कर पाया है। विवि के इलेक्ट्रॉनिक विभाग को छोडक़र अन्य किसी विभाग में इसकी शुरुआत अब तक नहीं हो पाई है।
एेसे में विवि की उदासीनता के कारण उन्हें व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में आगे की पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस संदर्भ में यूजीसी ने 2012 में ही एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) के निर्देशों पर सभी विश्वविद्यालयों को 10 ट्रेडों की पढ़ाई शुरू करने का सुझाव दिया था। इसके एवज में रविवि में सिर्फ एक ही विभाग इसका अनुपालन कर पाया है।
एमएचआरडी की ओर से 2012 के निर्देशों को रिवाइज्ड कर 2015 में एक नया निर्देश जारी किया। इसमें एआईसीटीई की ओर से मान्यता लेने संबंधी प्रावधान दिए गए और इच्छुक संस्थानों को ऑनलाइन आवेदन करने का प्लेटफॉर्म दिया गया। साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को 9 वीं-12 वीं से आगे बढ़ाते हुए अलग-अलग लेवल पर स्नातक व स्नातकोत्तर में भी पढ़ाई निरंतर करने की व्यवस्था करने निर्देशित किए गए थे।
इन ट्रेड में शुरू होनी है पढ़ाई
प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग
इन ट्रेडों में अलग-अलग स्पेशलाइजेशन उपाधि देने की व्यवस्था बनाने भी यूजीसी ने निर्देशित किया था। इसमें प्रत्येक ट्रेड में अलग-अलग सब टॉपिक्स में छात्रों को विस्तृत स्वरूप में प्रशिक्षित करा कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की योजना थी।
स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत पिछले दो सत्रों से जोर पकड़ रही है। एेसे में आगामी सत्र से छात्र 12 वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे, जिसके लिए विवि प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं बनाई है।
रविवि के इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर संजय तिवारी ने कहा कि यूजीसी की गाइड लाइन के आधार पर हमने बीवोक का कोर्स शुरू किया है। इसमें 12 वीं उत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। संभवत: अन्य विभागों में भी आने वाले दिनों में इन्हें शुरू किया जाएगा।