रायपुर

कट्टा दिखा कर दरवाजा खुलवाया और फ़िल्मी अंदाज में सरेआम लूट ली व्यापारी की कार

Car Robbery in Raipur: राजधानी में भी लोग सुरक्षित नहीं है। बदमाश इतने बेख़ौफ़ हो गए हैं कि वो सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2019, 7:30 PM IST
कट्टा दिखा कर दरवाजा खुलवाया और फ़िल्मी अंदाज में सरेआम लूट ली व्यापारी की कार
कट्टा दिखा कर दरवाजा खुलवाया और फ़िल्मी अंदाज में सरेआम लूट ली व्यापारी की कार

रायपुर. Car Robbery in Raipur: राजधानी में भी लोग सुरक्षित नहीं है। बदमाश इतने बेख़ौफ़ हो गए हैं कि वो सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कारोबारी की कार लूट ली।

जानकारी के अनुसार शहर के कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने रावांभाठा स्थित एक बार के बाहर अपनी कार पार्क कर बार के अंदर चले गए। जबकि कार में ड्राइवर बैठा हुआ था और उनका इंतज़ार कर रहा था। कुछ बदमाशों की नजर व्यापारी के कार पर पड़ी तो उन्होंने ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देते हुए कार का दरवाजा खोलने को कहा।

बदमाश कार में सवार हो गए और कार को चरोदा पेट्रोल पंप के आगे तक लेकर गए। जहाँ उन्होंने उसे बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए। ड्राइवर ने पेट्रोल पंप पहुंच कर मालिक को फोन पर घटना की सुचना दी। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Published on: