रायपुर

CG Govt Appointment: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल! पुलक भट्टाचार्य बने सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव

CG Govt Appointment: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया है।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल (photo source- Patrika)

CG Govt Appointment: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) में उप सचिव पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Patwari Transfer: लंबे समय से जमे पटवारियों के तबादले, प्रशासनिक सख्ती से मचा हड़कंप

CG Govt Appointment: राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी नियुक्त किया

अब तक वे संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अपर संचालक के रूप में कार्यरत थे। नई पदस्थापना के साथ ही शासन ने उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी iGOT मिशन कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी नियुक्त किया है।

iGOT (Integrated Government Online Training) मिशन कर्मयोगी भारत सरकार की वह पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और सतत प्रशिक्षण को डिजिटल माध्यम से मजबूत करना है।

प्रशिक्षण लक्ष्यों की निगरानी की जिम्मेदारी

CG Govt Appointment: इस प्लेटफॉर्म के जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी भूमिका के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलक भट्टाचार्य को इस मिशन का राज्य स्तरीय समन्वयक बनाए जाने से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलने की उम्मीद है। वे राज्य में मिशन कर्मयोगी के प्रभावी संचालन, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और प्रशिक्षण लक्ष्यों की निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Published on:
10 Feb 2026 07:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर