रायपुर

रेलवे के दावों की खुली पोल! 10 माह में 1767 शिकायतें, जानिए किन समस्याओं से परेशान हैं यात्री

Railway Passenger Facilities: रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। सफाई, सुरक्षा, पेयजल, पार्सल और दिव्यांगजनों की सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 12:34 PM IST
Chhattisgarh News
टिकट पूरा, पर सुविधा अधूरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@ हिमांशु शर्मा। Railway Passenger Complaints: मंडल के रेलवे स्टेशनों पर बेहतर सुविधाओं और यात्री सुरक्षा के दावे अक्सर सुनाई देते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। सफाई, वेंडरों की मनमानी, सुरक्षा, पेयजल और दिव्यांगजनों की सुविधाओं जैसी समस्याएं यात्रियों का सफर मुश्किल बना रही हैं।

हालात यह हैं कि महज 10 माह में यात्रियों ने रेल मदद व 139 टोल फ्री नंबर के माध्य से 1,767 शिकायतें दर्ज कराईं। यानी हर महीने औसतन 170 से ज्यादा शिकायतें। इसके बावजूद अव्यवस्थाओं पर प्रभावी लगाम नहीं लग पा रही है।

हर महीने 14 तरह की परेशानियां

स्टेशनों पर यात्रियों को एक-दो नहीं, बल्कि करीब 14 तरह की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। कहीं प्लेटफॉर्म पर गंदगी पसरी है तो कहीं वेंडरों की मनमानी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रही है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि शिकायतों के बावजूद समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं।

दिव्यांगों के लिए सफर अब भी चुनौती: रेलवे सुविधाओं के दावों के बीच दिव्यांग यात्रियों की मुश्किलें और भी ज्यादा हैं। स्टेशन पर पहुंचने से लेकर प्लेटफॉर्म तक जाने और ट्रेन में चढऩे-उतरने तक उन्हें कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

शिकायतें बढ़ीं, जवाबदेही कहां?: 10 माह में 1,767 शिकायतें आंकड़ा नहीं, बल्कि यात्रियों की परेशानी और व्यवस्था के प्रति बढ़ते असंतोष का संकेत हैं। औसतन हर महीने 170 शिकायतें दर्ज की गईं।

डॉ. सुष्कर विपुल विलासराव, सीनियर डीसीएम,रायपुर के मुताबिक, शिकायत मिलने पर समस्या का तुरंत निराकरण किया जाता है। जैसे ही शिकायत आता है उसे संबंधित विभाग को ट्रांसफर कर दिया जाता है।

स्टेशनों में इस तरह की आ रही शिकायत





शिकायतजनवरीफरवरीमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्तसितंबरअक्टूबर
कैटरिंग5910171557697
सफाई5378495788
दिव्यांगजन624841589139
इलेक्ट्रिक5961114721141513
पार्सल16302111232930274145
मेडिकल577611463813
मिसलेनियस78711201511212719
पैसेंजर एमेनिटीज14171716212412111917
रिफंड टिकट1001213300
रिजर्व टिकट1625634222
सुरक्षा51452941495740525855
स्टाफ बिहेवियर15481022325
अनरिजर्व टिकट191915953761010
पानी44710946249
भ्रष्टाचार0440107212
महिलाओं की जरूरत0001131210
गुड्स0000100110




Updated on:
27 Nov 2026, 12:34 PM IST
Published on: