रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
बारिश और गरज-चमक के आसार (photo source- Patrika)

Rain Alert CG: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम में इस बदलाव के चलते आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें

CG weather update: प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, बस्तर संभाग में आंधी-बिजली और बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से होते हुए दक्षिणी अंदरूनी उड़ीसा तक फैली हुई है, जो छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

सरगुजा संभाग में मौसम का असर

CG Weather Update: इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवा चलने, अंधड़ आने और वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश की संभावना अधिक है, जबकि उत्तर में सरगुजा संभाग के जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

Updated on:
15 Mar 2026 08:55 am
Published on:
15 Mar 2026 08:54 am
Also Read
View All

अगली खबर