Raipur Accident: राजधानी में रफ्तार का दो कार आमने सामने भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रहा कि कार पलट नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था..
Raipur Accident: आमानाका ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गर्ई। गनीमत रहा कि कार डिवाडर से टकराने के बाद पलटा नहीं, वरना बड़ी दुर्घटना हो जाती। दो वाहनों की टक्कर में कार में सवार एक बच्चे को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ब्रिज पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची आमानाका पुलिस ने स्थिति को काबू किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय तेज रफ्तार दो कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और “परखच्चे उड़ गए”। बताया जा रहा है कि अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण दोनों कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में जनहानि नहीं हुई। वहीं सुबह के समय ट्रैफिक का दबाव कम रहता है। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के तुरंत बाद, आमानाका ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और मौके पर जमा हुई भीड़ के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आमानाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए यातायात को व्यवस्थित किया और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करके सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल करने में सफलता प्राप्त की। घटना के संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आमानाका ओवरब्रिज में हादसे की लगातार खबरें सामने आ रही है। बीते महीने एक चलती कार में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ था।
कोंडागांव के NH-30 पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 12 से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार...पढ़ें पूरी खबर