13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public Holiday: छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को नहीं होंगे सरकारी कामकाज! बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर, बैंक, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Public Holiday: इस सप्ताह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज नहीं होंगे। सरकार ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है..

2 min read
Google source verification
Ambedhkar Jayanti, Public Holiday

Ambedhkar Jayanti, Public Holiday (Photo Source - Patrika)

Public Holiday: इस सप्ताह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर जयंती मनाया जाएगा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में जगह जगह स्थापित डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। पूरा प्रदेश इस दिन को सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

Public Holiday: बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर

सार्वजनिक अवकाश का लाभ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बैंक व स्कूल भी बंद रहेंगे। इन कर्मचारियों को भी सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेेगा। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। जिसमें 14 अप्रैल को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। मंत्रालय ने सभी विभागों और संबंधित इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी समय रहते सभी कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए।

किन-किन संस्थानों में रहेगा अवकाश

सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश का लाभ देशभर के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। सभी मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) और औद्योगिक प्रतिष्ठान इस आदेश के दायरे में आएंगे। ऐसे में 14 अप्रैल को सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।

Holiday List 2026: वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां मिलेगी। पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट गजट में पब्लिश कर दिया गया है। सरकारी ऑर्डर के मुताबिक, इस साल18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।

अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ की सरकारी छुट्टियां

मुख्य सरकारी छुट्टियां
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) – अंबेडकर जयंती

इसके अलावा
1 अप्रैल 2026 – बैंक/ऑफिस – आम छुट्टी नहीं

वीकेंड (शनिवार + रविवार)
शनिवार: 4, 11, 18, 25
रविवार: 5, 12, 19, 26

और भी हैं खबरें

गर्मी की छुट्टियों में 60-70% तक घटे यात्री! महंगे टिकट के चलते लोग कैंसिल कर रहें ट्रिप, बुकिंग में आई बड़ी कमी

- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ के ट्रैवल सेक्टर पर भी साफ नजर आने लगा है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इस बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.. पढ़ें पूरी खबर