रायपुर

Congress Leader Passes Away: रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन, दोस्तों संग घूमने गए थे कान्हा किसली

Raipur Congress Leader Amit Das Death: रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे।

2 min read
May 15, 2026
Breaking ( Patrika File Photo )

Congress Leader Passes Away: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के बाद परिवार, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है।

ये भी पढ़ें

BJP Leader Passes Away: कांकेर के वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौड़ का निधन, नेताओं ने जताया गहरा शोक

Congress Leader Passes Away: हार्ट अटैक से कांग्रेस नेता की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास अपने कुछ दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे। सभी एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात वे रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके गले में पानी चला गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। कुछ देर बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

Congress Leader Passes Away: मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह उनका शव रायपुर लाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी।

लगातार तीन बार पार्षद चुने गए थे

अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से लगातार तीन बार पार्षद चुने गए थे। वे नगर निगम में एमआईसी सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे। कांग्रेस संगठन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर

उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

कांकेर के वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौड़ का निधन

बता दें कि 14 मई को कांकेर जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौड़ के निधन की दुखद खबर सामने आई थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।

ये भी पढ़ें

तरबूज खाना चाहिए या नहीं? मुंबई और जांजगीर-चांपा में हुई मौतों ने डराया, डॉक्टरों ने दी सलाह
Published on:
15 May 2026 01:27 pm
Also Read
View All