Raipur Double Murder: राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में गोली कांड की वारदात हो गई। आरोपी ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकार जान ले ली। पीड़ित की मां ने वारदात की आपबीती बताई..
Raipur Double Murder: नारद योगी. 50 वर्षीया सावित्री वर्मा के लिए मंगलवार की रात खौफनाक थी। उनकी आंखों के सामने ही उनकी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मदद के लिए चीखती रहीं, चिल्लाती रहीं, लेकिन बेटियों को बचाने कोई नहीं आया। उसके दामाद जितेंद्र वर्मा ने पहले बड़ी बेटी गीतांजली वर्मा उर्फ जया के सिर पर गोली मारी। इस बीच बचाने आई उनकी छोटी बेटी दुर्गेश्वरी को भी मार दिया। पूरी घटना चंद मिनटों में सावित्री के सामने हुई। इस खौफनाक मंजर को याद करके वह सिहर उठती है।
मंगलवार की रात करीबन 10.30 बजे मेरा दामाद जितेंद्र वर्मा मेरे घर आया और बोला कि मुझे मेरी पत्नी खिलेश्वरी और बच्ची से मिलना है। मुझे बच्ची को वीडियो कॉल करके दिखाओ। कहते हुए मेरी बेटी गीतांजली वर्मा उर्फ जया को बोला। तब मैं बोली कि सुबह आना मैं दिखवा दूंगी। तब मेरी बेटी गीतांजली बोली कि आप बार-बार आकर विवाद करते हो। इस कारण वह यहां नहीं है। दूसरी जगह है। सुबह बात करा दूंगी, तो जितेंद्र बोला कि मेरे मां-बाप बोल रहे हैं।
उन्हें देखना है, तब गीतांजली बोली कि अभी खिलेश्वरी का मोबाइल बंद है। कहां से दिखाएंगे? इस पर जितेंद्र अपनी पेंट के जेब से एक पिस्टल और बहुत सारी गोली निकाला। कुछ गोलियों को जमीन पर बिखेर दिया। फिर अपने हाथ में रखे पिस्टल से गीतांजली को गुस्सा होकर जान से मार डालूंगा। कहकर धमकी देते हुए बंदूक से उसके ऊपर दो गोली चला दिया। इससे गीतांजली जमीन पर नीचे गिर गई। उसी समय मैं बाहर निकलकर अपने पड़ोसियों और किराएदारों को आवाज लगा कर बताई कि मेरी बेटी गीतांजली को मेरा दामाद जितेंद्र ने गोली मार दी है। उसे अस्पताल ले जाना है।
एंबुलेंस और पुलिस को बुला दो। मेरी आवाज सुनकर मेरी छोटी बेटी दुर्गेश्वरी छत से नीचे आई। दरवाजे के पास देखते ही जितेंद्र ने उसे भी गोली मार दी, जिससे दुर्गेश्वरी वहीं दरवाजे के पास गिर गई। उसके शरीर से भारी खून बहने लगा। तब मैं जोर-जोर से बचाओ-बचाओ मेरे बच्चों को जितेंद्र गोली मार दिया है, कहकर चिल्लाने लगी। फिर आसपास के लोग आवाज सुनकर इकठठा होने लगे। यह देखकर जितेंद्र मेरे घर से निकलकर भाग गया। फिर दोनों घायल बेटियों को वहां उपस्थित लोग व पुलिस की सहायता से तत्काल अस्पताल लेकर गए। पोस्टमार्टम के दौरान गीतांजली के शरीर में दो बुलेट मिले हैं।
आरोपी जितेंद्र पेशे से बाउंसर है। शहर के कई नामचीन लोगों के साथ वह काम कर चुका है। कुछ दिनों से वह फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहा है। वर्ष 2020 से उसने लाइसेंसी पिस्टल ली है। ( Raipur Crime) उसका अक्सर अपनी पत्नी खिलेश्वरी से विवाद होता था। करीब 20 दिन से उसकी पत्नी मोवा सुंदरीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार रात जितेंद्र अपनी लाइसेंसी पिस्टल और दो मैग्जीन लेकर सुंदरीपारा गया। घर में उसकी सास सावित्री और साली गीतांजली मिले। खिलेश्वरी अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ अपनी छोटी बहन के घर थी। जितेंद्र हत्या करने के इरादे से आया था। इसलिए वह दो मैग्जीन लेकर आया था। उसने गीतांजली, उसकी बहन दुर्गेश्वरी पर तीन राउंड फायरिंग की। गीतांजली के सिर व पेट में गोली मारी। फिर दुर्गेश्वरी के सिर पर गोली मारी।
एक बुजुर्ग मां के सामने उसकी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या करने वाले जितेंद्र को थोड़ा भी पछतावा नहीं है। हत्या के बाद भी दिनभर उसके चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आई।
मुझ पर भी तान चुका है गन (फोटो)
घटना को लेकर आरोपी की पत्नी खिलेश्वरी का कहना है कि जितेंद्र उस पर भी दो बार बंदूक तान चुका है। उससे मारपीट भी करता था। इसी के चलते मैं अपने मायके आ जाती थी। सुंदरीपारा में भी आकर वह डराता-धमकाता था। इसलिए अपनी छोटी बहन के घर रहने दूसरी जगह चली गई थी।
दोनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर नागेंद्र सिंह सोनवानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों शवों का एक्सरे भी किया गया।
मर्डर का खुलासा करते हुए डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने के फिराक में था। पुलिस के सिपाही ने अपने सूझबूझ से उसे पकड़ लिया। उसकी पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।