रायपुर

खुशखबरी: जल्दी करें ये काम, अब से बैंक करेगा रुपए की होम डिलीवरी

रायपुर कलेक्टर ने लिया अहम फैसला,नि:शक्त वृद्धों को मिलेगा घर पहुंच सेवा
2 min read
Sep 16, 2019
खुशखबरी: जल्दी करें ये काम, अब से बैंक करेगा रुपए की होम डिलीवरी
खुशखबरी: जल्दी करें ये काम, अब से बैंक करेगा रुपए की होम डिलीवरी

रायपुर . छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिकों के लिए ख़ुशी की खबर आई है। कलेक्टर डा.एस भारतीदासन ने नि:शक्त वृद्धों के मदद के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिले में अब वृद्धों को घर पहुंचाकर पेंशन देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए कलेक्टर डा.एस भारतीदासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कलेक्टर के निर्देश से सभी गांवों के बैंक सखी बनाई जाएगी। जो बीमार और नि:शक्त वृद्धों को घर पहुंचा कर उनकी पेंसन राशी देंगे। कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि जिले के 5 हजार से ज्यादा वृद्ध शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाले पेंसन की राशी आहरित नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वे बीमारी के कारण चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं।

होती है कमीशन खोरी
घर से बैंक और बैंक से घर तक ले जाने के लिए गांव के युवा कमीशन लेते हैं। जिससे वृद्धों के पास पेंशन की राशि नाम मात्र की ही बच जाती है। हालात यह भी है कि पेंशनधारियों के पास दवाओं तक के लिए पैसे नहीं रहते हैं। इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने लीड बैंक के अधिकारियों को बुलाकर बैठक ली और तिल्दा से पायलेट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना की शुरूआत भी कर दी है।

समय नहीं मिलेगी पेंशन तो होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों कहा है कि पेंसन की राशि हर माह 2 तारिख को बैंकों के खाते में डाल दी जाती है। जिसे बैंक दो से तीन सप्ताह बाद खाताधारियों के खाते में अपडेट करते हैं। यदि अब ऐसा होगा तो बैंकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन का कहना है - वृद्धों को लाभ मिल पाए इसलिए यह सुविधा दी जा रही है। धीरे-धीरे पूरे जिले में यह योजना शूरु कर दी जाएगी।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
16 Sept 2019 11:12 pm
Published on:
16 Sept 2019 11:12 pm