रायपुर

रायपुर मेयर प्रमोद दुबे अयोध्या राम मंदिर के लिए देंगे 1 लाख, पार्षदों से भी वेतन देने की अपील

Ram Mandir News: केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राम जन्मभूमि मामले में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुछ अधिकारियों की टीम अदालत के फैसले का विस्तृत अध्ययन कर रही है।

less than 1 minute read
Nov 12, 2019
रायपुर मेयर प्रमोद दुबे अयोध्या राम मंदिर के लिए देंगे 1 लाख, पार्षदों से भी वेतन देने की अपील

रायपुर. Ram Mandir News: सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या राम मंदिर पर आये फैसले के बाद से ही मंदिर निर्माण को लेकर चर्चायें शुरू हो चुकी है। अयोध्या में भी जोर शोर से मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। रायपुर के मेयर ने भी उत्साह दिखाते हुए राम मंदिर के लिए सहयोग करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर के निर्माण में सहयोग करेंगे और इसके लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों से भी आर्थिक सहयोग करने और पार्षदों से एक माह का वेतन मंदिर निर्माण के लिए देने की अपील की।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राम जन्मभूमि मामले में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुछ अधिकारियों की टीम अदालत के फैसले का विस्तृत अध्ययन कर रही है। न्यास के गठन पर विधि मंत्रालय और अटॉर्नी जनरल की राय ली जाएगी।

यह ट्रस्ट ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार करेगा। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट की नोडल इकाई गृह मंत्रालय या संस्कृति मंत्रालय होगा।

Published on:
12 Nov 2019 05:06 pm
Also Read
View All