2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सुहेला बनेगा नया तहसील, क्षेत्र के लोगों ने लड्डू से तौल कर किया भूपेश बघेल का स्वागत

केंद्र सरकार हमारी कार्यों में अड़चनें डाल रही है, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारेंगे। बस हमें आप लोगों का समर्थन चाहिए। बघेल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान प्रधानमंत्री को पत्र लिखें और समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का विषय डालें ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 10 Nov 2019, 8:32 PM IST

cm_bhupesh.jpg

बलौदा बाजार. अपने एकदिवसीय दौरे पर बलौदा बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुहेला के बिटकुली गांव में सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित किया। जहाँ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के लोगों ने सीएम बघेल को लड्डू से तौलकर उनका स्वागत किया। सभा में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

कमजोर है PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू का गणित, बनाना तो दूर सड़क की रिपयेरिंग के भी पैसे नहीं है भूपेश

केंद्र द्वारा धान नहीं खरीदे जाने के मामले में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की धान खरीदे या न खरीदे, हम किसानों का धान समर्थन मूल्य 2500 में ही खरीदेंगे। उन्होंने कहा 'भगवान श्रीराम को 14 वर्ष के वनवास में कम कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा होगा. वैसे ही हम इस समय सरकार चला रहे हैं' ।

चारो तरफ हो रही है इस नेता की तारीफ़, पांच साल की कमाई कर दी अनाथाश्रम को दान

केंद्र पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी कार्यों में अड़चनें डाल रही है, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारेंगे। बस हमें आप लोगों का समर्थन चाहिए। बघेल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान प्रधानमंत्री को पत्र लिखें और समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का विषय डालें ।

कांग्रेस गीता और गंगाजल का कर रही अपमान, शराब बंदी के नाम पर दिया धोखा

वहीं अयोध्या मामले में सीएम ने कहा कि 'हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं । छत्तीसगढ़ की जनता बहुत ही समझदार और सरल है । इसलिए यहां किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटनाएं नहीं घटी।

ये भी पढ़ें: सोते समय भी घटा सकते हैं अपना वजन बस करना होगा ये छोटा सा काम

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़