11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balodabazar News: सरकारी स्कूल के चावल में मिला कीड़ा, छात्राओं की शिकायत के बाद जांच में खुली पोल

Government School: बलौदाबाजार के कसडोल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के भोजन के चावल में कीड़े मिले।
2 min read
Google source verification
Balodabazar News

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (Phoyo Patrika)

Government School News: बलौदाबाजार जिले के कसडोल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं को दिए गए चावल में इल्लियां (कीड़े) मिलने की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पालकों के विरोध और शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए।

भोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल

जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने अपने पालकों को बताया कि उन्हें कई दिनों से गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है और चावल में इल्लियां निकल रही हैं। इसके बाद पालकों ने प्रशासन से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) नरेंद्र वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। उन्होंने छात्राओं से अलग-अलग चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान चावल में कीड़े भी मिले, जिससे विद्यालय की भोजन व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मामले के सामने आने के बाद पालकों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छात्राओं की सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी पर क्या कार्रवाई की जाती है।

क्या बोले जिम्मेदार

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चावल में कीड़े मिलने की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर जांच की गई। जांच के दौरान चावल में कीड़े पाए गए। अधीक्षिका और रसोइया को चावल अच्छी तरह साफ कर भोजन बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

नरेंद्र वर्मा, जिला मिशन समन्वयक

बच्चों ने दो दिन पहले भोजन में कीड़े मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद रसोइया को चावल अच्छी तरह साफ कर भोजन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अब भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

देव कुमारी नायक, अधीक्षिका

कार्रवाई पर टिकी सबकी नजर

हालांकि जांच में शिकायत सही मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है। पालकों और स्थानीय लोगों की नजर अब जिला प्रशासन के अगले कदम पर है, ताकि छात्राओं को भविष्य में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग