रायपुर

Raipur News: दो कर्मचारियों की मौत, अशोका बिरयानी के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: घटना के बाद शहर से गायब हो गया था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। मोबाइल की लोकेशन हमें कभी महासमुंद तो ओडिशा बताता था, जिस पर हमारी टीम लगातार पीछा कर रहा थी।

less than 1 minute read
Apr 21, 2024

Raipur News: अशोका बिरयानी संचालक कृष्णकांत तिवारी को तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 12 घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह 11 बजे लाभांडी स्थित अशोका बिरयानी सेंटर कार्यरत डेविड साहू व नील कुमार पटेल की मौत गटर सफाई करने के दौरान हुई थी।

दो कर्मचारियों की मौत को लेकर परिवार वाले संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम से अशोका बिरयानी सेंटर के परिसर में शव रख कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान देर रात गृहमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने कहा था।

मोबाइल की लोकेशन महासमुंद-ओडिशा के पास

एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी एवं होटल के संचालक कृष्णकांत तिवारी को इंद्रप्रस्थ से शाम को गिरफ्तार किया गया है। वह 18 अप्रैल घटना के बाद शहर से गायब हो गया था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। मोबाइल की लोकेशन हमें कभी महासमुंद तो ओडिशा बताता था, जिस पर हमारी टीम लगातार पीछा कर रहा थी। शाम को कृष्णकांत तिवारी ओडिशा से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी आया। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी सनाया तिवारी जो अशोका बिरयानी की सीईओ है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पत्रकारों से बदसलूकी के मामले में पहले से जेल में बंद दो अन्य आरोपी रोमिना मण्डल एवं रोहित चंद्र को दो कर्मियों की मौत के मामले जेल से छूटने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर